Dr.-amit-gupta

ग्रेटर नोएडा : शहर के वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित गुप्ता को रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। उन्हें  आरएसएसडीआई ने राष्ट्रीय मीडिया सेल का सदस्य भी बनाया है। उन्हें मीडिया के माध्यम से डायबिटीज के लिए जागरूकता अभियान को दिशा देनी की जिम्मेदारी दी गयी है। डॉ. गुप्ता को यह सम्मान डाइबिटीज के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दिया गया। इसके साथ ही इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन ने फैलोशिप से सम्मानित किया है।

डॉ. अमित गुप्ता को इसी वर्ष अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजिस्ट ने अमेरिकन कॉलेज ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी की प्रतिष्ठित फैलोशिप से सम्मानित किया था। डॉ. गुप्ता अब तक कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।