ग्रेटर नोएडा: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 के G ब्लॉक की गली न. 9 में आज यानी 2 सितम्बर से बिघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के जन्मोत्सव “गणेश महोत्सव” का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है।
10 दिनों तक चलने वाले “गणेश महोत्सव” का शुभारम्भ आज (सोमवार 02 सितम्बर 2019) सुबह 7:30 बजे पूरे विधि-विधान से भगवान गणपति जी की प्रतिमा स्थापना के साथ किया गया। इस अवसर पर गामा-2 की महिला मंडली ने भगवान श्री गणेश, शिव, कृष्ण, राम और माँ दुर्गा की भजन प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।
कल से पूजा स्थल पर प्रतिदिन आरती एवं पूजन सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे और शाम 7 बजे से 9.00 बजे तक किया जायेगा। रविवार 08 सितम्बर 2019 को सुबह 11.30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार 12 सितम्बर को शाम 4.00 बजे गणपति विसर्जन शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि गामा-2 गली न. 9 में पिछले छः वर्षों से गणेश महोत्सव आयोजन धूमधाम से मनाया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्य सुबोध नेगी ने बताया कि गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों सोहन पाल राठी, अनिल भदोरोया, संजय तिवारी, जीतेन्द्र भाटी, बसंत भाटिया, धीरज चड्ढा, नरेन्द्र सिंह, ऋषिपाल सरदार जी, सुबोध नेगी, रजत लखेड़ा, सनी के अलावा गली न. 9 के सभी परिवारों के सहयोग से किया जाता है।



