gniot

ग्रेटर नोएडा: शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जी.एन.आई.ओ.टी. कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ई.सी.) विभाग द्वारा ‘‘इंडस्ट्री इंस्टिट्यूट इंटरेक्शन‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ई.सी. विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और इंडस्ट्री की जरूरत, कल्चर आदि की जानकारी ली। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रिटिश टेलीकॉम के सीनियर सिक्योरिटी अफसर ध्रुव शर्मा, हुवाई टेलेकम्युनिकशन्स के योजना एवं नियंत्रण प्रबंधक अरुण कुमार, न्यूजिन सॉफ्टवेयर के अमन कुलश्रेष्ठ, आई आई टी दिल्ली के रिसर्चर अश्विनी, संस्थान के चेयरमैन बी.एल.गुप्ता, मैनेजमेंट मेंबर गौरव गुप्ता, निदेशक डॉ. रोहित गर्ग और (ई.सी.) विभाग की डीन डॉ. शैली गर्ग ने दीप प्रजवलित करके किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव शर्मा ने कहा की इंडस्ट्री की जरुरत को समझना आवश्यक है तभी हम उसका उपाय निकाल सकते हैं। अमन कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की इंडस्ट्री रेडी प्रोफेशनल बनने के लिए तीन चीजों को समझना बहुत जरूरी है समस्या क्या है, वक्त की जरूरत क्या है और अवसर क्या हैं तभी आप अपने निवेश पर वापसी पा सकते हैं। अरुण कुमार ने कहा की अपने लक्ष्य को हमेशा निर्धारित करके चलना चाहिए। अश्विनी ने कहा की सफलता पाने के लिए सफलता की इच्छा और दृढ निश्चय होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. शैली गर्ग ने  कहा कि उड़ने के लिए हौसला तो हम दे देंगे मगर उड़ान तो आपको खुद ही तय करनी होगी।gniot

जी.एन.आई.ओ.टी. के चेयरमैन बी.एल.गुप्ता ने छात्रों को तकनीकी पहलुओं से अवगत करवाते हुए कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है, इसमें खुद को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार रखने की जरूरत है। इसके लिए प्रैक्टिकल ज्ञान बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने हिंदी दिवस की भी बधाई दी।

निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने कहा कि जीतने के लिए ज्ञान हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए। इंसान की पहचान उसके नाम से नहीं कर्मो से होती है इसलिए कड़ी मेहनत ही सफलता की सीढ़ी है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. शैली गर्ग को बधाई दी। कार्यक्रम में छात्रों ने अपने परियोजनाओं का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्थान के अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार ,डॉ आर. के. तेवतिआ, डॉ बी.एस. चैहान, डॉ. राजदेव तिवारी, डॉ. रामवीर सिंह, प्रोफेसर एस. पी. सैनी एवं अन्य फैक्लटी व स्टाफ मैंम्बर्स भी उपस्थित रहे।