mahila-unnati-sanstha-greno-2

ग्रेटर नोएडा: सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोयडा के चाई सेक्टर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि बैठक में संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आगे की रणनीति पर विचार किया गया साथ ही संस्था का विस्तार करते हुए  संस्था ने व्यापक स्तर पर लगातार महिलाओ के हक की आवाज़ उठाती रही ग्रेटर नोयडा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती अर्चना गौतम को संस्था की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया।mahila-unnati-sanstha-greno-2

इस अवसर पर संस्था की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गौतम ने उन्हे संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने पर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी महिलाओ की आवाज़ को और मज़बूती के साथ बुलन्द करने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होने ग्रेटर नोयडा के हबीबपुर निवासी देवेंद्र चंदेला को उत्तर प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया। बैठक का संचालन नन्दकिशोर ठाकुर ने किया। बैठक में अनिल भाटी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता बैसौया, नरेश वर्मा, गीता चौधरी और विक्रम सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।