rohan-filim-cyclist

ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविधालय के छात्र रोहन फिलिम को आज एक भव्य समारोह में विश्वविधालय का झंडा दिखाकर एक महीने से भी अधिक दिनों की 3500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर रवाना किया गया। रोहन फिलिम को विश्वविद्यालय के चांसलर पी के गुप्ता ने झंडा दिखाकर रवाना किया। उनके साथ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता, कुलसचिव अमल कुमार, परीक्षा नियंत्रक आर सी सिंह, निदेशक, डीन एवं अन्य अधिकारीयों के साथ साथ बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे। खास कर उत्तर पूर्व के छात्रों में खास उत्साह था। छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया।

इस अवसर पर चांसलर पी के गुप्ता ने कहा की हमें गर्व है की हमारे विश्वविधालय में रोहन जैसे अनेकों छात्र पढ़ते हैं। यह भारत के विविधता में भी एकता का सर्वश्रेस्थ उदहारण है। उन्होंने रोहन के इस मुहीम के लिए बधाई दी।

rohan-filim-cyclist

रोहन फिलिम आज से एक महीने से भी अधिक दिनों में 3500 किलोमीटर की साइकिल से यात्रा करके मणिपुर पहुंचेगा।  अपनी साइकिल यात्रा के दौरान रोहन दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड तथा मणिपुर सहित कुल बारह राज्यों की सीमाओं से गुजरेगा। मणिपुर सँगै महोत्सव के दौरान रोहन इम्फाल पहुंचेगा। उसके यात्रा का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होती जा रही सँगै हिरन के प्रजाति को बचाना तथा लोगों में मणिपुर सँगै महोत्सव के लिए उत्साह पैदा करना। प्रत्येक वर्ष यह त्योहार इक्कीस से तीस नवम्बर तक मनाया जाता है। मणिपुर में मुख्यमंत्री द्वारा स्वागत किया जायेगा।