sharda-hospital-diwali celebration

ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं ने अपना दीपावली पर्व शारदा अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मनाया। इसमें विश्वविद्यालय के होस्टल में रहने वाले विभिन्न राज्यों तथा विदेशी छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा इस अवसर पर प्रबंधन के सदस्य भी मरीजों से मिले। जिसका नेतृत्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता ने किया। अस्पताल के मुख्य संचालन अधिकारी डॉ. राजा दत्ता भी मरीजों से मिले। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्रबंधन के सदस्यों ने सभी मरीजों में फल तथा फूल किये।

 sharda-hospital-diwali celebration

विद्यार्थियों ने बताया कि मरीजों के साथ दीपावली पर्व सेलिब्रेट कर उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसमें कश्मीरी, अफगानी सहित सभी छात्र छात्रओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया।

इस मौके पर छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मिट्टी के दीये से अपने हॉस्टल के इर्द गिर्द इलाकों को सजाया। सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर दीवाली की शुभकामनाएं दी। शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी के गुप्ता ने सभी छात्रों को दीवाली कि शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने कैंपस को दूसरा घर समझें। पूरा शारदा परिवार मिलकर दीवाली मनाएंगे। हमें आप सभी को धर्म, जाति,  क्षेत्र से उपर उठकर साथ उल्लास के साथ पर्व मनाते देखकर बहुत खुशी हो रही है।