jankalyan-samiti beta-2

ग्रेटर नोएडा: गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी आई ब्लॉक बीटा-2 की संस्था “जनकल्याण समिति” द्वारा आगामी 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस की 70वीं वर्षगाँठ धूमधाम से मनाई जायेगी। समिति के अध्यक्ष अजय पाण्डेय ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर समिति द्वारा बीटा-2, आई ब्लॉक के मदर डेरी पार्क में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को 25 जनवरी (शुक्रवार) तक मेन गेट (मदर देरी) के सिक्योरिटी रूम में अपना नाम लिखवा सकते हैं। गणतन्त्र दिवस की 70वीं वर्षगाँठ पर सुबह 9.30 बजे प्रभात फेरी होगी उसके बाद 10 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सम्बोधन व बच्चों द्वारा देश-भक्ति के गीत गाये जायेंगे। उसके तुरंत बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कि जाएँगी। जिनका विवरण निम्नलिखित है।

कार्यक्रम स्थल-I Block, Mother Dairy  के पीछे वाला पार्क (प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)

  1. प्रात: 9.30 बजे प्रभात-फेरी।
  2. प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सम्बोधन एव बच्चों द्वारा देश-भक्ति गायन।

3.खेल-कूद प्रतियोगितायें (बालक-बालिकाओं की अलग-अलग) ।

क. चम्मच दौड़ 5-7 वर्ष, प्रतियोगी चम्मच व नींबू स्वयं लायेंगें।

ख. 100 मीटर दौड़ 8-10 वर्ष व 10-12 वर्ष के वर्ग में।

ग. रस्सा-कशी 12 वर्ष से ऊपर सभी बच्चों के लिये।

घ. कुर्सी-दौड़ (Musical Chair) महिलाओं के लिये।

  1. दोपहर 12 बजे पुरस्कार वितरण और अन्त में अन्त में प्रसाद वितरण।

यह भी पढ़ें:

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कार्निवाल कल से शुरू