gang-rape

ग्रेटर नोएडा: सोमवार रात को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और सड़क के किनारे स्थित खाली प्लॉट में ले जाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला और उसके पति की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाला एक युवक किराये पर गाड़ी चलाता है।

सोमवार रात करीब 8.30 बजे उसकी पत्नी बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान तुगलपुर गांव निवासी पंडित और सरदा ने महिला को पकड़ लिया। आरोपियों ने महिला का मुंह बंद कर दिया और सड़क के किनारे स्थित खाली प्लॉट में ले जाकर गैंगरेप किया। महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। काफी देर बाद होश आने पर महिला घर पहुंची और इस बारे में परिजनों को बताया। घटना की रात महिला का पति कार लेकर बाहर गया हुआ था।

पीड़िता का आरोप है कि दोनों आरोपी अक्सर रास्ते में खड़े होकर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है