YEIDA residential plot scheme 2024

Yamuna residential plot scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने दीपावली के शुभ अवसर पर दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर की यमुना सिटी में आवासीय भूखंडों की नई योजना RPS08(A)/2024 लॉन्च कर दी है। इस योजना के अंतर्गत यमुना सिटी के सेक्टर- 24A में विभन्न श्रेणी के आवासीय भूखण्ड है। इस आवासीय भूखंड योजना में 120, 162, 200, 250 तथा 260 वर्ग मीटर तक के कुल 451 प्लॉट शामिल हैं।

आवासीय योजना में इच्छुक लोग 31 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 रखी गई है। जबकि इस योजना का ड्रा 27 दिसंबर 2024 को निकाला जायेगा। सबसे ज्यादा 172 प्लाट 200 वर्गमीटर के हैं, जबकि 162 वर्गमीटर के 169 तथा 120 वर्गमीटर के 100 प्लाट हैं।

सबसे छोटे 120 वर्गमीटर के प्लाट की कीमत 31 लाख 8 हजार के करीब होगी। जबकि इसके लिए 3 लाख 10 हजार 8 सौ रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए यमुना प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट https://yamunaexpresswayauthority.com/ पर देखें।

आवासीय भूखंडों की पूरी डिटेल के लिए नीचे दिए गए ब्रोशर को देखें

YEIDA plot scheme RPS08-A 2024 Brochure