aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 02 अगस्त 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – सोमवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • सूर्योदय- 5:23
  • तिथि- नवमी
  • नक्षत्र – कृत्तिका
  • योग – वृद्धि
  • करण- गर
  • सूर्योदय कालीन लग्न – कर्क
  • चन्द्र राशि- वृष
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • आने वाला व्रत:- कामदा एकादशी व्रत बुधवार।
  • दिनमान:- 13 घंटा 19 मिनट।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 7:01 से 8:41 एवं 3:21 से 5:00 तक।
  • पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश
  • माण्डव्य ऋषि को शिव जी ने जीवन दान दिये थे।
  • राहु काल : प्रातः के 7:05 से 8:45 बजे तक।

आज का सुविचार : उच्च मनोबल वाला व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अपना धैर्य नहीं खोता है।

02 अगस्त सोमवार का राशिफल :

मेष: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। धन हानि की आशंका है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाना हितकर होगा।

मिथुन: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे स्वयं या परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। राजनेता से सहयेाग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। भाई-बहन के कारण भी मन अशांत हो सकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

आचार्य बंशीधर झा