aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 07 अक्टूबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – गुरुवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – आश्विन
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – ऐन्द्र
  • करण- वव
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • सूर्योदय- 6:10
  • दिनमान:- 11 घंटा 43 मिनट।
  • आज का व्रत व विशेष:- शारदीय नवरात्र कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त 11:33 से 12:20 एवं शैलपुत्री देवी दर्शन।
  • आने वाला व्रत व विशेष :- श्रीरेमन्त पूजा व ब्रह्मचारिणी देवी दर्शन- शुक्रवार।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के)
  • दिन के 2:57 से 5:50 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— हस्त (हथिया) नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश : दोला पर माँ भगवती का आगम है जो जनमानस के लिए कष्टप्रद है।
  • राहु काल :- दिन के 1:14 से 2:42 बजे तक।

आज का सुविचार : ईश्वर पर निष्ठा रखने से जीवन में अत्यधिक परिवर्तन होता है।

07 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल

मेष: आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

वृष : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें। शत्रु पक्ष से संभलकर रहें।

मिथुन: आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहद ही अनुकूल है, बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कर्क : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है।  पिता का सहयोग मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

सिंह: आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

कन्या: आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

तुला: आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे। क्या न करें- आज निवेश से संबंधित काम को टाल दें।

वृश्चिक: आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

धनु : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

मकर: आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

कुंभ: आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। क्या न करें- अपनी वाणी को कठोर न करे।

मीन: आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

आचार्य बंशीधर झा