Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 11 सितंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – शनिवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – उत्तर
- ऋतु – वर्षा
- काल (राहु)- उत्तर दिशा
- मास – भाद्रपद
- पक्ष – शुक्ल पक्ष
- तिथि- पंचमी
- नक्षत्र – स्वाती
- योग – ऐन्द्र
- करण- बालव
- दिशा शूल- पूर्व दिशा में
- सूर्योदय- 5:49
- दिनमान:- 12 घंटा 22 मिनट ।
- आज का व्रत व विशेष:- श्रीऋषि पंचमी ।
- आने वाला व्रत व विशेष :- लोलार्क कुंड (वाराणसी) स्नान – रविवार ।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:49 से 7:15 म. 1:38 से 3:14 एवं सा. 4:46 से 5:11 तक ।
- पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश : ऋषि जन्हु ने क्रोधित होकर गंगा का समस्त जल पी गए थे।
- राहु काल :- दिन के 8:48 से 10:21 बजे तक।
आज का सुविचार: दया और प्रेम भरे शब्द छोटे हो सकते हैं परंतु उनकी गुंज की कोई सीमा नहीं होती है।
11 सितंबर शनिवार का राशिफल
मेष: भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संयम बरतें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।
वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।
मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सिंह: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कन्या: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
तुला: शाही खर्च से बचना होगा। आर्थिक दबाव बनेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखयम होगा। संबंध मधुर होंगे।
धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की परेशानी भी मिल सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मकर: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से उत्साह में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कुंभ: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दायित्व की पूर्ति होगी।
मीन: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।