leopard-attack-woman

हल्द्वानी: उत्तराखंड में हल्द्वानी के डॉली रेंज के जंगल में एक महिला को आदमखोर तेंदुए ने निवाला बना लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम शीशम भुजिया बिंदुखत्ता की रहने वाली भवानी देवी नाम की महिला डॉली रेंज के जंगल में घास लेने गई थी। जहाँ घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर मार दिया। काफी देर तक जब वो घर वापस नहीं लौटी तो घरवालों की चिंताएं बढ़ गईं। काफी देर बाद महिला के घर वालों द्वारा पुलिस और वन विभाग को इस बात की खबर की गई। इसके बाद गुरुवार की सुबह लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद गुरुवार की सुबह डॉली रेंज में महिला का शव मिला। इस घटना के बाद से परिवार और गांव में दहशत का माहौल है।

बता दें कि उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा, बागेश्वर,  रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून आदि जिलों में आदमखोर तेंदुए आम आदमियों को शिकार बनाने लगे हैं। बागेश्वर में तो तुंदुए द्वारा हमले की कई घटनाएँ आये दिन सुनाई देती हैं। लोगों ने वन विभाग से कांबिंग करने और आदमखोर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़े :

बागेश्वर में तेंदुए का आतंक: 4 साल की मासूम को बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश