100 most powerful indians

most powerful Indians in 2023: द इंडियन एक्सप्रेस ने वर्ष 2023 के 100 मोस्ट पॉवरफुल इंडियंस (The Most Powerful Indians in 2023) की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे शक्तिशाली भारतीय बनकर पहले पायदान विराजमान पर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर अमित शाह भाजपा के अजेय दुर्ग का आधा हिस्सा हैं। एक मास्टर रणनीतिकार, तीन साल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं होने के बावजूद अमित शाह की छाप गुजरात से लेकर महाराष्ट्र, यूपी और पूर्वोत्तर तक भाजपा की प्रत्येक बड़ी चुनावी जीत में दिखाई देती है। अमित शाह साल 2022 की 100 ताकतवर हस्तियों की लिस्ट में भी दूसरे स्थान पर थे।

आइए जानते हैं देश की 100 ताकतवर हस्तियों की इस लिस्ट में टॉप 10 स्थान पर कौन सी हस्तियां हैं। द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी इस लिस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर तीसरे स्थान पर हैं। जबकि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ चौथे नंबर पर हैं। देश की 100 ताकतवर हस्तियों की साल 2023 की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवे स्थान पर हैं। जबकि संघ प्रमुख मोहन भागवत छठे स्थान पर, सातवें नंबर पर ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आठवें नंबर पर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण है। इस लिस्ट में नौवें नंबर पर ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड‘ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी का नाम है, जबकि दसवें नंबर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ‘अजीत डोभाल’ को जगह दी गई है। लोग उन्हें ‘भारत का जेम्स बॉन्ड’ कहते हैं। 11वें नंबर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 12 वें नंबर पर बीएल संतोष हैं। ममता बनर्जी 13वें, नीतीश कुमार 14वें और राहुल गांधी 15वें स्थान पर हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16वें, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 17वें नंबर पर हैं।  ED के चीफ संजय कुमार मिश्रा को 18वें, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 19वें स्थान पर हैं। कानून मंत्री किरेन रिजिजू को एक्सप्रेस की लिस्ट में 20वां स्थान मिला है। टाटा सन्स के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को 22वें, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को 23वें स्थान पर रखा गया है।

मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लिस्ट में 26वें नंबर पर हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि विरोधी भी गडकरी को पसंद करते हैं। वह लगातार काम करने वाले मंत्री के तौर पर मशहूर हैं। संसद में शायद ही कोई दूसरा मंत्री हो, जिसकी तारीफ विपक्षी नेताओं ने की हो। गौतम अडानी 33वें, स्मृति ईरानी 37वें, तेजस्वी प्रसाद यादव 40वें स्थान पर हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस सूची में 93 रैंक पर रखा गया है। उनके बाद सुमन बेरी, एसएस राजामौली, फली नारायण जैसी शख्शियत शामिल हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 97वें पायदान पर, लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली 98वें नंबर पर, आलिया भट्ट 99वें नंबर पर और रणवीर सिंह का नाम 100वें नंबर पर है।