Oman Beach Accident: हमारे देश में एक आम प्रचलित कहावत है सावधानी हटी दुर्घटना घटी। विदेश में एक भारतीय परिवार को मस्ती करना भारी पड़ गया। समुद्र की लहरें एक झटके में ही तीनों को बहाकर ले गई। अभी तक तीनों का कुछ पता नहीं चल सका है। यह मामला खाड़ी के देश ओमान का है। पिछले दिनों ईद की छुट्टी पर यह परिवार दुबई से ओमान घूमने गया था। पानी में मस्ती कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को समुद्र की तेज लहरें बहा ले गईं।
इस हादसे में महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले शशिकांत म्हमाने और उनकी 9 साल की बेटी श्रुति और 6 साल का बेटा श्रेयस समुद्र में डूब गए। दोनों बच्चे पानी में खेल रहे थे। तभी आई तेज लहर उन्हें बहा ले गई। दोनों बच्चों को बचाने के लिए शशिकांत भी पानी में कूद गए। अभी तक तीनों लापता है।
पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर शशिकांत दुबई की एक मल्टीरनेशनल कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नीक सारिका भी उनके साथ दुबई में ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को शशिकांत अपने परिवार और कुछ दोस्तोंर के साथ घूमने के लिए ओमान गए हुए थे। ओमान में सलाल्हा नाम की जगह पर शशिकांत अपने परिवार और दोस्तों के साथ समु्द्र से आ रही ऊंची लहरों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान एक बहुत बड़ी लहर आई, जिसमें शशिकांत के दोनों बच्चे और कई अन्य लोग बहते हुए समुद्र के अंदर चले गए।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद ओमान सिविल डिफेंस एंड एंबुलेस अथॉरिटी ने रविवार को बताया कि मुघसेल बीच पर मौजूद घेरे को लोगों ने पार कर दिया था। ओमान के समुद्र के किनारे घटी यह घटना संदेश देती है कि आप मस्ती कर रहे हैं तो अपनी पहले सुरक्षा का ध्यान रखिए, छोटी-छोटी गलती जानलेवा बन जाती है।
देखें वीडियो: