कल्जीखाल: विकासखंड कल्जीखाल के ब्लॉक सभागार में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय प्रधान संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्य करणी गठन किया गया। आज आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में कल्जीखाल ब्लॉक की 87 ग्राम पंचायत प्रधानों में से 50 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। बैठक धारी के ग्राम प्रधान मदन सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रमोद रावत के इस्तीफा देने के बाद से रिक्त चल रहे अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत दिउसा के प्रधान रमेश चंद्र शाह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जबकि बीरेंद्र लाल (मिरचौड़ा), कवींद्र सिंह (अगरोड़ा), शैलेन्द्र असवाल (सरासू गाँव) व ममता देवी (पटवालस्यूं थापली) को उपाध्यक्ष, सुमित्रा देवी (बिलखेत) को सचिव, राकेश कुमार (थापला) को सह सचिव, मोहन सिंह (ओलना) को कोषाध्यक्ष तथा पूनम देवी (तुन्देड), कौशल्या देवी (नगर), कुलदीप (सांगुड़ा), सरोज कुमार (थापली), दिगंबर सिंह चौहान (खांडा मल्ला) को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वहीँ मदन सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, भारती नेगी को संरक्षक तथा नवीन कुमार व महाकान्त नैथानी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
बता दें कि बीती 11 जुलाई को भी प्रधान संगठन के नई कार्यकारणी को लेकर बैठक की गई थी। सूत्रों के मुताबिक उस बैठक में केवल 14 प्रधान ही उपस्थित हुए थे। लेकिन फिर 14 प्रधानों की मौजूदगी में पूर्व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगपाल नेगी एवं पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रमोद रावत की अध्यक्षता में का चुनाव कराकर ग्राम प्रधान मल्ली पल्ली जयवीर रावत को प्रधान संगठन का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
हालाँकि जैसे ही नई कार्यक्राणी के चुनाव एवं जयबीर रावत के कल्जीखाल प्रधान संगठन के अध्यक्ष बनने की सूचना सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई, अन्य प्रधान भड़क गए। अल्प संख्या बल पर उक्त कार्यकारणी का आस्वीकार करते हुए प्रधानों के विरोध करना शुरु कर दिया। तथा शीघ्र ही पुनः सभी प्रधानों को विधिवत सूचना देकर आज 14 जुलाई को बैठक आयोजित की गई।
जिसमें लगभग 50 प्रधानों ने प्रतिभाग किया और ग्राम प्रधान मदन सिंह रावत की अध्यक्षता में अब तक की कार्यकारणी के कार्यों एवं प्रधानों के असंगठित होने की चर्चा होने की बात सामने आई। उसके बाद नए सिरे से कार्यकारणी गठन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान धारी पूर्व सैनिक और तीसरी बार ग्राम प्रधान बने मदन रावत ने अध्यक्ष पद के लिए ग्राम प्रधान दिऊसा रमेश चंद के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनमोदन ग्राम पंचायत थनुल के प्रधान कैप्टन नरेन्द्र सिंह नेगी किया। उसके बाद नई कार्यकारणी में चार उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों की आम सहमति में चुन लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगपाल नेगी, पूर्व प्रमुख अनिल नेगी, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेंद्र कुमार, वर्तमान कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह पटवॉल, ग्राम प्रधान सकनोली रोशन लाल आदि मौजूद थे। साथ ही अगरोडा ग्राम पंचायत प्रधान कविंद्र सिंह को उप चुनाव में प्रधान निर्वाचित होने पर बधाई दी गई।
जगमोहन डांगी की रिपोर्ट