journalist-vikram-joshi murdered

गाजियाबाद : गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में सोमवार की रात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमले में घायल पत्रकार विक्रम जोशी पर की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके भाई अनिकेत जोशी के अनुसार डॉक्टर ने उन्हें सुबह चार बजे इसकी जानकारी दी। विक्रम ने बदमाशों के खिलाफ अपनी भांजी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। परन्तु मुकदमा दर्ज होने के 3 दिन बाद तक भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद से आरोपी पत्रकार जोशी को लगातार धमकी दे रहे थे। और सोमवार रात बदमाशों ने मौका देखकर विक्रम पर हमला कर उसके सिर में गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने अबतक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही प्रताप विहार चौकी इंचार्ज राघवेंद को कारवाई न करने पर सस्पेंड भी किया गया है।

बतादें कि पत्रकार विक्रम जोशी सोमवार को जब अपने दो बेटियों के साथ जा रहे थे, तभी आरोपी बदमाशों ने उनकी बाइक को रोककर उनके साथ मारपीट की। आरोपियों में से एक रवि ने विक्रम जोशी को गोली मार दी थी। घायल विक्रम को गाजियाबाद के योशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। और आज सुबह उनकी मौत हो गई। वरदात के समय विक्रम की दोनों बेटियां साथ थीं। विक्रम को गोली मारने की लाइव घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें युवक अपने बच्चों के साथ बाइक पर जाता दिखाई दे रहा है। तभी करीब आधा दर्जन युवक आते है और उसकी बाइक गिराकर उसे घेर लेते है फिर उसके साथ मारपीट करते है। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकाल कर उसे सिर में गोली मार देता है, जिसके बाद पत्रकार सड़क पर गिर पड़ता है। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना सोमवार रात तकरीबन साढे 10 बजे हुई। घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विक्रम के परिवार के कहना है कि जब इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

उधर गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मीडिया को बताया कि दो मुख्य आरोपियों रवी और छोटू सहित 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।

पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर अभी अभी गाज़ियाबाद के जिलाधिकारी ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा परिवार को तात्कालिक प्रभाव से 10 लाख रुपये की आ​र्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। उनकी पत्नी के लिए योग्यता के अनुसार नौकरी की व्यवस्था की जाएगी और उनके बच्चों की निशुल्क शिक्षा का प्रबंध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

गाजियाबाद में बदमाशों ने पत्रकार के सिर पर मारी गोली, हालत नाजुक, अब तक 9 गिरफ्तार, चौकी प्रभारी सस्पेंड