gujarat himachal election exit poll results 22

Gujarat Elections Exit Polls 2022 : गुजरात विधानसभा दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। ‌सोमवार को गुजरात की 93 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक खत्म हो गया। इसके बाद चुनावी एग्जिट पोल्स एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों ने अपने-अपने नतीजे बताने शुरू कर दिए। ‌एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी गुजरात की सत्ता में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है।

कुछ एक इलेक्शन को छोड़कर ज्यादतर मौकों पर बेहद करीबी आंकड़े (एग्जिट पोल) पेश करने वाली एजेंसी टुडेज चाणक्या ने भी इस बार अपने एग्जिट पोल सर्वे में गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत दिखाई है। उसके अलावा लगभग सभी एग्जिट पोल्स गुजारत में बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा गुजरात में 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिकॉर्ड वोट प्रतिशत हासिल करने के साथ ही एग्जिट पोल्स में औसतन 130 सीटों तक जा रही है जो कि बीजेपी की प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है। सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही विपक्षी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी का खाता तो खुल रहा है लेकिन सत्ता में आने के अरविंद केजरीवाल का दावा इस बार भी पूरा नहीं हो पाएगा। ‌‌

एग्जिट पोल गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर India Today Axis My India के Exit Poll के नतीजों में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 129-151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 16-30 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा आप को 9-21 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं। ABP Cvoter Exit Poll के नतीजों में जहां भाजपा को गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 128-140 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 31-43 सीटें हासिल हो सकती हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें मिल सकती हैं और अन्य की झोली में 2-6 सीटें जा सकती हैं। न्यूज एक्स-जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। भाजपा को इस बार 117-140, कांग्रेस को 34-51 और आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी और पी-मारक्यू के एक्जिट पोल मे भी गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इस बार भाजपा को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिल सकती हैं।

Gujarat Elections Exit Polls 2022 :

POLL OF EXIT POLL 2022
GUJRAT TOTAL  SEATS 182 MAJORITY 92
SURVEY SOURCE BJP CONG+ AAP
News 24-Today’s Chanakya 150 19 11
Aaj Tak-Axis My India 129-151 16-30 09–21
ABP News-CVoter 128-140 31-43 3–11
India TV-Matrize 112-121 51-61 4–7
Republic TV P-MARQ 128-148 30-42 2–10
Times Now-ETG 135-145 24-34 6–16
News X- Jan Ki Baat 117-140 34-51 6–13

 

हिमाचल में अधिकांश एग्जिट पोल्स में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का लगाया अनुमान

Himachal Exit Polls 2022 :  एग्जिट पोल्स में हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। हिमाचल में टुडेज चाणक्या ने अपने एग्जिट पोल सर्वे में भाजपा और कांग्रेस को 33-33 सीटें देकर कांटे की टक्कर होने का अनुमान लगाया है। हालाँकि हिमाचल में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एक्जिट पोल को छोड़कर सभी ने भाजपा की सरकार का अनुमान जताया है। किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा को अधिकतम 42 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि पिछली बार उसे 44 सीटें मिली थीं। इंडिया टीवी-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 35-40, जबकि कांग्रेस को 26-31 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज एक्स-जन की बात के मुताबिक, भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 27-34 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी- मारक्यू के मुताबिक, भाजपा को 34-39, कांग्रेस को 28-33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो हिमाचल में भाजपा को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुलने के अनुमान जताया गया है। सभी एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन अगर नतीजे भाजपा के पक्ष में जाते हैं, तो कांग्रेस के हाथ से एक बड़ा मौका फिसल जाएगा। एग्जिट पोल के अनुमानों से साफ है कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कोई असर नहीं डाल पाई है। अमूमन सभी एग्जिट पोल में पार्टी का खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

Himachal Election Exit Polls 2022 :

POLL OF EXIT POLL 2022
HIMANCHAL TOTAL SEATS 68 MAJORITY 35
SURVEY SOURCE BJP CONG+ AAP
News 24-Today’s Chanakya 33 33 0
Aaj Tak-Axis My India 24-34 30-40 0
ABP News-CVoter 33-41 24-32 0
India TV-Matrize 35-40 26-31 0
Republic TV P-MARQ 34-39 28-33 0-1
Times Now-ETG 34-42 24-32 0
News X- Jan Ki Baat 32-40 27-34 0

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता में है और हिमाचल में 2017 के चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन असली तस्वीर 8 दिसंबर को नतीजों के दिन सामने आएगी।