election-result-2018

लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों को देखते हुए कहा जा सकता है कि कम से कम इन राज्यों में तो जनता ने भाजपा को नकार दिया है। एक भी जगह भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं पहुच पाई। वहीँ कांग्रेस जबरदस्त वापसी करते हुए पांच राज्यों में से तीन प्रमुख राज्यों  मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ में भाजपा को शिकस्त देते हुए सरकार बनाने में स्थिति में पहुँच गई हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की जो छवि बनाई थी, उसका जवाब कांग्रेस ने राहुल गाँधी के नेतृत्व में तीनो राज्यों में भाजपा को सत्ताविहीन कर पेशेवर अंदाज में दे दिया है। अब भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए राहुल गांधी का मजाक उड़ाने के बजाय कुछ अन्य रणनीति पर काम करना होगा। हालाँकि विधानसभा (राज्यों) चुनावों और लोकसभा चुनावों में काफी भिन्नता होती है। दोनों में हार-जीत के मुद्दें अलग-अलग हो सकते हैं। दो अन्य राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों का दबदबा रहा है। तेलंगाना में क्षेत्रीय पार्टी टीआरएस तथा मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने राष्ट्रीय पार्टियों को धूल चटाते हुए अपने अपने राज्यों में जीत का परचम लहराया हैं।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि मै  छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें उनकी सेवा करने का मौका दिया। भाजपा सरकारों ने इन राज्यों में जनता के विकास के लिए लगातार कार्य किए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस को जीत की बधाई दी। उन्होंने तेलंगाना में जीत के लिए केसीआर गरु व मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को जीत हासिल करने के लिए बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा हार-जीत जीवन का हिस्सा हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने बिना थके काम किया है।

विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम

छतीसगढ़ (90)

राजस्थान  (199)

पार्टी

 परिणाम पार्टी

परिणाम

कांग्रेस

68 कांग्रेस 99
भाजपा 15 भाजपा

73

अन्य

07 अन्य

27

 

मध्यप्रदेश  (230)

पार्टी

परिणाम

कांग्रेस

114

भाजपा

109

अन्य

07

 

तेलंगाना (119 सीट) मिजोरम(40 सीट)
पार्टी परिणाम पार्टी परिणाम
टीआरएस 88 एमएनएफ 26
कांग्रेस 19 कांग्रेस 05
भाजपा 01 भाजपा 01
अन्य 11 अन्य 08

यह भी पढ़ें:

विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस आगे, एमपी में कांटे की टक्कर