International Left Handers Day

International Left Handers Day 2023: 13 अगस्त का दिन दुनियाभर में हर साल इंटरनेशनल लेफ्ट हेंडर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को समर्पित है जो लेफ्ट हेंडर्स यानी किसी भी काम को करने के लिए सबसे पहले उल्टे हाथ का इस्तेमाल करते हैं। लेफ्ट हैंडर्स को प्रतिभा का धनी माना जाता है। दुनियाभर में कई ऐसे दिग्गज हैं जो अपने काम बाएं हाथ से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि बाएं हाथ से काम करने वाले या लिखने वालों में अनोखी क्वालिटीज होती हैं। इनमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इनको और लोगों से अलग पहचान दिलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में 7 से लेकर 10 फीसदी लोग लेफ्ट हैंडर हैं। इस वर्ष International Left-Handers Day 2023 की थीम “Left-Handers in Sports” है।

कब और कैसे हुई International Left Handers Day की शुरुआत

सबसे पहले साल 1976 में लेफ्ट हैंडर्स इंटरनेशनल के संस्थापक डीन आर कैंपबेल ने बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के फायदे और नुकसान के बारे में बताया था। इसके बाद ‘लेफ्ट हैंडर्स डे’ क्लब द्वारा 13 अगस्त 1992 को लेफ्ट हैंडर्स डे की औपचारिक रूप से शुरुआत की गयी थी। जिसका मकसद left-handed के अंदर की इस अनोखी क्वालिटी को सेलिब्रेट करना था। साथ ही लोगों को इस क्वालिटी के फायदे और नुकसान के बारे में जागरूक भी करना था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह भी था कि left-handed, right-handed से किसी भी तरह से कम नहीं हैं। लेफ्ट हेंडर्स होना कोई खामी नहीं बल्कि यह एक प्रकार की खूबी है। लेफ्ट हैंडेड राइट हैंडेड की तरह हर काम आसान तरीके से कर सकते हैं। हालांकि लेफ्ट हेंडर्स को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

ये हैं दुनिया के दिग्गज लेफ्ट हैंडर

“दाएँ मस्तिष्क और बाएँ हाथ में कुछ तो कनेक्शन है। इसीलिए लेफ्टी यानी बाएं हाथ से काम वालों को अक्सर रचनात्मक माना जाता है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कई प्रसिद्ध आविष्कारक और महान दिमाग वाले लोग बाएं हाथ के हुए हैं। “बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों की सूची काफी लंबी है। इनमे दुनियाभर में नाम और शोहरत कमाने वाले कई दिग्गज शामिल हैं। हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मदर टेरेसा, क्वीन विक्टोरिया, नेपोलियन बोर्नापार्ट, एलेक्जेंडर द ग्रेट, लियोनार्दो द विंची, फिडेल कास्ट्रो, पाबलो पिकासो, बेंजामिन न्यास्तु, आईसेक न्यूटन, अलबर्ट आइंस्टीन, नील आर्मस्ट्रोंग, चार्ल्स डार्विन, मैरी क्यूरी, जेम्स डी वाटसन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश, रोनाल्ड रीगन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रसिद्ध व्यवसायी रतन टाटा, मार्क जकरबर्ग, स्टीव जॉब्स, बिल गेट्स, चार्ली चैपलिन, अमिताभ बच्चन, टॉम क्रूज, जूलिया रॉबर्ट, टेनिस स्टार राफेल नडाल, डियागो माराडोना, भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर भी लेफ्ट हैंडर हैं। हालांकि सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी सीधे हाथ से करते थे लेकिन वे लिखने के लिए अपने बाएं हाथ का प्रयोग करते थे। इसके अलावा साहित्य, कला, राजनीति, खेल और विज्ञान से संबंधित और भी कई लोग हैं, जो अपनी पर्सनेलिटी और कार्यों के लिए तो वर्ल्ड फेमस हैं।

विलक्षण प्रतिभाओं के धनी होते हैं

लेफ्ट हैंडर्स में कुदरती रूप से ढेर सारी क्वालिटी होती हैं। लेफ्ट हैंडर्स पर कई शोध हो चुके हैं। इन रिसर्च से कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। जैसे

  1. लेफ्टीज बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
  2. लेफ्टीज अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग संगीत और कला के क्षेत्र में अधिक करते हैं।
  3. किसी बात की तह तक जाने में विश्वास करते हैं और रचनात्मक विचारों वाले होते हैं।
  4. इनकी उपलब्धियां ऊंची होती हैं।
  5. स्पोर्ट्स में इनकी दक्षता होती है।
  6. लेफ्टीस अच्छे फाइटर्स होते हैं।
  7. पढ़ाई में तेज होते हैं।
  8. जुड़वा बच्चों में से किसी एक के लेफ्टी होने की संभावना अधिक होती है।
  9. कार्य करने के लिए सीधे हाथ का इस्तेमाल अच्छे से कर पाते हैं।
  10. लेफ्टीज की राइटिंग बहुत अच्छी होती है।

हालाँकि लेफ्टीज के बारे में कई भ्रांतियां भी प्रचलित हैं जैसे लेफ्टी बच्चों को अल्फाबेट्स सीखने में परेशानी होती है।, लेफ्टी होना अशुभ होता है। लेफ्टीज की आयु कम होती है। इस बात पर कई शोध चल रहे हैं।

देखें दुनिया की मशहूर 35 बाएं हाथ की शख्सियतों के बारे में