additional-director-general-of-coast-guard

नई दिल्ली : उत्तराखंड के एक और सैन्य अधिकारी को भारतीय सेना में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मूलरूप से उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के हाजा गांव निवासी कृपा राम नौटियाल को भारतीय तट रक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) के अपर महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। कृपा राम नौटियाल शनिवार को दिल्ली में कार्यभार संभालेंगे। नौटियाल अभी तक तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्री सीमा क्षेत्र) पद पर कार्यरत थे।

कृपा राम नौटियाल की पांचवीं तक की पढ़ाई हाजा गांव में हुई। इसके बाद आठवीं की पढ़ाई राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कालसी से, दसवीं की पढ़ाई रामपुर से और इंटर व स्नातक तक की पढ़ाई डीएवी (पीजी) कालेज देहरादून से की। स्नातक की पढ़ाई के बाद दिसबंर 1982 में उनकी पहली पोस्टिंग भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टेंट कंमाडेंट के पद पर कौची में हुई थी। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 1992 में तटरक्षक पदक और 2013 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया जा चुका है। टीआर नौटियाल ने अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज से विशिष्ट ग्रेडिंग के साथ नेवल स्टाफ कोर्स पूरा किया है। वह अमेरिका की तटरक्षक अकादमी, यॉर्क शहर के पूर्व छात्र हैं।

कृपा नौटियाल जौनसार-बावर क्षेत्र के एकमात्र सेवारत 3 स्टार रैंक फ्लैग अधिकारी हैं। फ्लैग रैंक प्राप्त करने से पहले अपने 37 वर्ष के विशिष्ट सेवा काल के दौरान उन्होंने विभिन्न ऑपरेशनल, स्टाफ और कमान नियुक्तियां पर अपनी सेवाएं दीं।