राष्ट्रपति ने 56 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा, उत्तराखंड की इन तीन हस्तियों को मिला यह सम्मान

0
604
padma-award

देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पदम पुरस्कारों के लिए चयनित देश की 112 में से 56 शख्सियतों को सम्मानित किया। जबकि शेष अन्य हस्तियों को राष्ट्रपति द्वारा आगामी 16 मार्च को यह पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 4 लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण जबकि 94 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए रिकॉर्ड 50000 नामांकन आए थे। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड की भी तीन हस्तियों को सम्मानित किया।padam-sammaan

इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही उत्तराखण्ड की बेटी बछेंद्री पाल को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया। उनके अलावा जागर सम्राट के नाम से विश्वविख्यात उत्तराखण्ड के लोकगायक  प्रीतम भरतवाण और उत्तराखंड के मशहूर फोटग्राफर अनूप साह को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। अनूप साह दशकों से हिमालय और उसके सौंदर्य, पर्वतारोहण, जैव विविधता धर्म और संस्कृति आदि को अपने कैमरे में कैद करते आए हैं। इतना ही नहीं अनूप साह अपनी फोटोग्राफी का लोहा विदेशों में भी मनवा चुके हैं। अनूप साह द्वारा खींची गई करीब 1500 ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें विश्व के किसी न किसी मंच पर सराहा गया है। अनूप साह की कैमरे में कैद तस्वीरें कई नेशनल और इंटरनेशनल एग्जीबिशन का हिस्सा बन चुकी है।

पद्म विभूषण से सम्मानित हस्तियाँ :  तीजन बाई, बाबासाहेब  बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), अनिलकुमार मणिभाई नाइक.

पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियाँ : कुलदीप नैयर (मरणोपरांत), बछेंद्री पाल, सुखदेव सिंह ढींडसा, प्रवीण गोरधन, जॉन चेम्बर्स (विदेशी), महाशय धर्म पाल गुलाटी, दर्शन लाल जैन, अशोक लक्ष्मणराव कुकड़े, करिया मुंडा, बुधादित्य मुखर्जी, मोहनलाल विश्वनाथन नायर, एस नांबी नारायण, वीके शुंगलू, हुकुमदेव नारायण यादव.

इसके अलावा आज दिवंगत अभिनेता कादर खान को मरणोपरांत पद्म श्री, कला और नृत्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निर्देशक और अभिनेता प्रभुदेवा को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर को पद्म श्री से सम्मानित किया। टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। गायक और संगीत निर्देशक शंकर महादेवन को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्म श्री सम्मान दिया। रेस्लिंग के क्षेत्र में योगदान देने के लिए बजरंग पूनिया को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। भारतीय तालवादक आनंद शिवमणि को राष्ट्रपति ने पद्म श्री से सम्मानित किया। कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

क्या हैं पद्म पुरस्कार

प्रत्येक वर्ष कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा और व्यापार एवं उद्योग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियत को राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं। हर साल राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों,  मंत्रालय, भारत सरकार के विभागों की सिफारिशों पर पद्म पुरस्कारों के लिए आए नामांकन प्रधानमंत्री द्वारा गठित पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखे जाते हैं।  इस बार पद्म पुरस्कारों के लिए रिकॉर्ड 50000 नामांकन आए थे। जिसके बाद 112 हस्तियों को पुरस्कारों के लिए चुना गया। पदम पुरस्कारों का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

गढ़वाल भवन नई दिल्ली में समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्ताराखंड की 14 महिलाएं सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here