landslide-in-Himachal-prade

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। उत्तराखंड के हरिद्वार से यात्रियों को लेकर जा रही बस के ऊपर भूस्खलन के चलते अचानक पहाड़ गिर गया है। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक बस के भूस्खलन की चपेट में आने से यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई। इसके साथ ही कुछ अन्य गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 14 लोगों को बचाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस भीषण हादसे में अभी भी 50 से ज्यादा लोगों के फंसे होनी की अभी भी आशंका है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात करके वहां के हालात के बारे में जाना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।