UNDEKHI Review : हाल ही में सोनी लिव (Sony Liv) पर 10 एपिसोड की एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज “UNदेखी” रिलीज़ की गई है. सत्य घटना पर आधारित बताये गए इस वेब थ्रिलर की कहानी हिमाचल प्रदेश के मनाली बेस्ड है। मनाली में एक हाई प्रोफाइल शादी के दौरान एक डांसर की नशे में गोली मारकर की गई हत्या पर आधारित इस वेब सीरीज ने ऑडियंस पर जबरदस्त पकड़ बनाकर रखी है। इसमें हर्ष छाया का अभिनय जबरदस्त है, एक रसूखदार शराबी शख्स के किरदार में उन्होंने जान डाल दी है। आंचल सिंह, अंकुर राठी, अभिषेक चौहान, अयन ज़ोया, अपेक्षा पोरवाल, सूर्य शर्मा सबका काम शानदार है। ईमानदार पुलिस वाले कि भूमिका में दिव्येन्दु भट्टाचार्य तो भ्रष्ट पुलिस वाले की भूमिका में दिवाकर ध्यानी के अभिनय की भी खूब प्रशंशा की जानी चाहिए। अगर आपकी दिलचस्पी क्राइम और थ्रिलर देखने में है तो इस वेब सीरीज को बिल्कुल भी मिस नहीं कीजिए। sony liv प्रीमियम पर उपलब्ध यह वेब सीरीज 10 एपिसोड का है।
स्पर्धा रानी



