coronavirus-new-strain

New Corona Strain in India: ब्रिटेन से शुरू हुआ कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अब भारत में पहुँच चुका है। भारत में 6 लोग इस नए कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग हाल ही में ब्रिटेन से भारत लौटे थे। मंगलवार को भारत सरकार ने इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेंगलुरु के NIMHANS में ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था जिसमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। इसके अलावा दो लोगों का सैंपल सेंटर फॉर सैल्यूलर ऐंड मोलोकूलर बायोलॉजी, हैदराबाद में पॉजिटिव पाया गया। एक अन्य शख्स के सैंपल की नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में जांच की गई थी, जहां शख्स कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित पाया गया है। जिसके बाद सभी संक्रमितों को अलग-अलग आइसोलेशन में रखा गया है।

बता दें कि था कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सबसे पहले दक्षिण ब्रिटेन में मिला था। जिसके बाद भारत सरकार सहित दुनिया के कई देशों ने यूरोपीय देशों से आने वाली उड़ानों पर अस्थाई रोक लगा रखी है। हालाँकि 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक कुल 33 हजार लोग यूके से भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर उतरे। इनमें से 114 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भारत के 10 अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भेजे गए। तब पता चला कि 6 लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन है।

कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट (B.1.1.7) के बारे में अभी वैज्ञानिकों को ज्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं। इसके जीनोम संरचना पर अभी रिसर्च चल रहे हैं। वैज्ञानिक अभी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इसमें हुए म्यूटेशन से वायर और ज्यादा खतरनाक हो रहा है या कमजोर और क्या नया स्ट्रेन जांच में सही से पकड़ा जा सकता है या नहीं। नया स्ट्रेन बहुत ही संक्रामक है। इसने प्रभावित इलाकों में कोरोना के मामलों में 300 प्रतिशत का इजाफा किया है। यानी आम स्ट्रेन के मुकाबले यह तीन गुना ज्यादा संक्रामक है। कोरोना का नया स्ट्रेन कितना खतरनाक है, यह स्पष्ट नहीं है। अब तक नया वायरस 20 बार रूप बदल चुका है।