Shailesh-Matiani-Award-2018

Shailesh Matiyani Award : उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रदेश के 19 शिक्षकों का प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2018 के लिए चयन हुआ है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की मंजूरी के बाद मंगलवार को शासन ने शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए शिक्षकों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस बार शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची में 08 प्राथमिक और 11 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं।

चयनित 08 प्राथमिक शिक्षक:

  1. अंजु लिंगवाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैनोली भरदार (रुद्रप्रयाग)
  2. मधु नेगी, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आमपाटा (टिहरी)
  3. सुशीला बर्त्वाल, आवासीय विद्यालय नाभा हाउस ऋषिकेश (देहरादून)
  4. रुबीना खान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टाउन (पिथौरागढ़)
  5. निर्मला आर्य, राजकीय जूनियर हाईस्कूल मन्यूड़ा (बागेश्वर)
  6. संतोष कुमार जोशी, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सूर्यगांव (नैनीताल)
  7. दीपा आर्य, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लमगड़ा(अल्मोड़ा)
  8. किरण शर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कचनाल गाजी, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)

चयनित 11 माध्यमिक शिक्षक :

  1. बनीता पंवार, राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला(उत्तरकाशी)
  2. गिरीश चंद्र डिमरी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुजासू पोखरी (चमोली)
  3. विनोद प्रकाश भट्ट, राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग
  4. अशोक कुमार बडोनी, राजकय इंटर कॉलेज मंजाकोट, चौरास (टिहरी गढ़वाल)
  5. रविंद्र कुमार सैनी, प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज (देहरादून)
  6. वीरेंद्र प्रसाद खंकरियाल, राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौंरी, कोट (पौड़ी)
  7. बहादुर सिंह कुंवर, राजकीय इंटर कॉलेज धारचूला (पिथौरागढ़)
  8. सुरेश राम, राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत
  9. शंभूदयाल साह, प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्यूड़ा (नैनीताल)
  10. गीता रानी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्याल्दे (अल्मोड़ा)
  11. नरेंद्र पाल सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुर्कागौरी (ऊधमिसंह नगर)