UNESCO-India-Africa Hackathon-2022

UNESCO-India-Africa Hackathon 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विविद्यालय में आयोजित यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन 2022 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से उद्घाटन किया. हैकथॉन में 22 अफ्रीकी देशों के छात्र- छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं,जो भारत व अफ्रीकी देशों की प्रमुख समस्याओं का समाधान निकालेंगे। हैकथॉन लगातार 36 घंटे तक चलेगा।

इस अवसर पर सीएम योगी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-अफ्रीका के रिश्ते संबंधों की एक अद्भुत मिसाल हैं। उपनिवेाद के खिलाफ एकजुटता, विकासशील देशों के बीच सहयोग की सच्ची भावना भारत अफ्रीका महाद्वीप के मजबूत रिश्तों की आधारशिला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज भारत और अफ्रीकी महाद्वीप के संबंध एक नई ऊचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने कभी भी तलवार के बल पर किसी पर प्रभुत्व स्थापित नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है। भारत ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। भगवान श्रीराम की गाथा विश्व समुदाय के समक्ष मानव जीवन के सच्चे आदर्श को व्यक्त करती है। अफ्रीकी महाद्वीप के मारीशस में भगवान राम की आराधना और रामायण का प्रभाव सर्वविदित है। उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण और महात्मा बुद्ध की धरती है।

योगी ने दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत के संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अपने अहिंसक आंदोलन की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका से की थी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानकर और अहिंसा को आधार बनाकर रंगभेद के खिलाफ अभियान शुरू किया और भेदभावपूर्ण व्यवस्था का अंत किया।

मुख्यमंत्री योगी ने हैकथॉन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा हुए कहा कि भारत अफ्रीका के साथ सहयोग और साझेदारी के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में यूनेस्को-भारत-अफ्रीकी हैकथॉन के पहले संस्करण का आयोजन हो रहा है। हैकथॉन में प्रतिभाग करने वाले 22 देशों के 400 से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतिनिधि यहां उपस्थित हुए हैं। उनका कहना है कि यह आयोजन अफ्रीका के छात्र-छात्राओं को भारत में शिक्षा एवं जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के नए अवसरों का लाभ उठाने का भी अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वर्तमान में इनोवेशन एवं स्टार्टअप के माध्यम से वि पटल पर एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया का विशिष्ट देश बन चुका है। इससे  जहां देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है , वहीं युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित करते हुए अनुकूल नीतिगत वातावरण प्रदान करके विस्तरीय स्टार्टअप इकोसिस्टम स्थापित करने की ओर तेजी से अग्रसर है। नीति आयोग द्वारा जारी किए गए इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021 के परफॉर्मर कैटेगरी के तहत बड़े राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश देश के टॉप-5 राज्यों में सम्मिलित है। हम जल्द ही शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा सचिव के.संजय मूर्ति, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा,  एआईसीटीई व यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम. जगदीश कुमार, हैकथॉन के नोडल अधिकारी अभय जेरे, डॉ.आनंद देश पांडेय, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के उप कुलपति राकेश कुमार सिन्हा, पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा/ग्रेटर नोएडा रितू माहेश्वरी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, अन्य प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।