नोएडा: माँ तारा फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश परिवाहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नोएडा के सेक्टर 12 और 22 की मुख्य सड़क पर एक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 12:30 बजे चौराहे पर वाहनों को रोककर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही सभी को अपने अपने वाहन में एक फ्लोरोसेंट व्हील वाल्व लागू करने के लिए जागरूक किया गया।

फ्लोरोसेंट व्हील वाल्व रात में एक किमी की दूरी से प्रकाश चमकता है। इसको लगाने से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। माँ तारा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर समरजीत चौधरी ने बताया कि यह फ्लोरोसेंट व्हील वाल्व कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में पहली बार हुआ है।