up international trade show 2023

UP International Trade Show 2023: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर मार्ट में आगामी 21 से 25 सितम्बर तक चलने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की अंतिम रूप दिया जा रहा है। शो का उदघाटन देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुमरू 21 सितम्बर को शाम चार बजे करेंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं। शो में 400 से अधिक विदेशी प्रदर्शक आ रहेहैं। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने भी 1200 वर्ग मीटर में स्टॉल लगाया है। जिसमें जेवर एयरपोर्ट, जेबीएम, अपैरल पार्क, वीवो, गौर सिटी, बीकानेरवाला, केंट आरओ, डीएम ग्रुप, पतंजलि, टॉय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्कआदि को प्रदर्शित किया जाएगा।

सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट) की थीम को दर्शाया गया है। जिसमें प्रदेश भर के सभी जिलों के उत्पादक भाग ले रहे हैं। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि यूपी के प्रोडक्ट को ग्लोबल स्तर पर दिखाया जाए। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में 400 से अधिक विदेशी प्रदर्शक शामिल हो रहे हैं।

उधर शो की तैयारियों लेकर प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारी स्थानीय स्तर के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। दो दिन पहले ही मुख्य सचिव व डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 21 सितम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुमरूशो का उदघाटन करेंगी। सुबह 11 बजेसे तीन बजे तक सिर्फबिजनेश का समय होगा। शाम तीन बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।