Home उत्तराखण्ड राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के सदस्यों ने सतपुली थाने में कम्युनिटी बास्केट...

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के सदस्यों ने सतपुली थाने में कम्युनिटी बास्केट में दिए 12 राशन किट

satpuli-police-station

सतपुली : सतपुली थाने में रखी कम्युनिटी बॉस्केट में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय लोग व विभिन्न संगठन के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बाहरी योजना के सतपुली इकाई के सदस्यों द्वारा सतपुली थाने में जिला अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल के निर्देशन में 12 राशन किट दिए गए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष चैतवाल ने  सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राशन किट को जरूरतमंदों तक पहुँचाया जायेगा।

इस अवसर पर सीताराम पोखरियाल, अरविंद सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह रावत, नितिन बहुगुणा, मुकेश सेमवाल, आशुतोष नेगी, ओपी साहू, गौतम डिमरी, प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे।