Home Blog Page 477

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए भोजन की दरें निर्धारित, जानिए कितने में मिलेगा पहाड़ी उत्पादों से बना नाश्ता, भोजन

0
Kedarnath Dham

Kedarnath Yatra 2023: उत्तराखंड में आगामी 22 अप्रैल से विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धाम में प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ पहाड़ी उत्पादों (मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल) से बना भोजन भी परोसा जाएगा। यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी है।

इस बार बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 200 रुपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रुपये भुगतान करने होंगे। जीएमवीएन द्वारा नंदी और स्वर्गारोहिणी कॉम्पलेक्स के साथ ही ध्यान गुफा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल भी परोसी जाएगी।

इसके साथ ही चाय, कॉफी, दूध, तंदूरी रोटी, सूजी, मूंग के हलवे के साथ ही झंगोरे की खीर भी होगी। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर धाम व पड़ावों पर स्टॉफ की तैनाती कर दी जाएगी।

उत्तरांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की स्टेट कॉन्फ्रेंस में देशभर से जुटे हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्ट्रांग बोन, स्ट्रांग नेशन थीम पर आधारित कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने की लाइव सर्जरी

0
Orthopedic specialists gathered from across the country in the State Conference

देहरादून: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज (श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) देहरादून में शुक्रवार को उत्तरांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की ओर से 19वीं स्टेट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में देश भर से 250 हड्डी रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने देश दुनिया में ऑर्थोपेडिक्स सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक उपचार, सर्जरी, उपकरणों व मॉडर्न ऑर्थोपेडिक उपचार से सम्बन्धित शोध कार्यों पर अनुभव सांझा किए।

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के ऑडिटोरिम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रमेश सेन, पूर्व अध्यक्ष, इण्डियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन, कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन ठक्कर, वर्तमान सचिव, इण्डियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन, कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. उदय सिंह रावत, कुलपति, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, कार्यक्रम के सह संरक्षक डॉ. यशबीर दीवान, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर स्ट्रांग बोन, स्ट्रांग नेशन थीम पर आधारित स्टेट कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लाइव सर्जरी भी की। मुम्बई से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लाइव सर्जरी में बैंकार्ट रिपेयर सर्जरी, एंटीरियर कुशिएट लिगामंट और मिनिसकस सर्जरी की जानकारी दी। घुटने और कंधे की दूरबीन सर्जरी के ये मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण रहे क्योंकि इस सर्जरी को दूरबीन विधि से किया गया व सर्जरी का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान कॉन्फ्रेंस में पीआरपी, स्टेम सेल्स, कार्टिलेज रिपेयर, आटोलोगस कांड्रोसाइट इंम्प्लांटेशन, मेनिसकस रिपेयर, ओस्टेओटोमी विषयों पर भी जानकारी दी गई।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के प्रमुख व कॉन्फ्रेंस के आयोजक सचिव डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताया कि उत्तरांचल ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की 19वीं स्टेट कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कई महत्वपूर्णं ऑर्थोपेडिक्स विषयों को जानने समझने का अवसर मिला।

इण्डियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमेश सेन ने कहा कि देश विदेश में आ रही नई तकनीक व इलाज से नई पीढ़ी को रूबरू करवाना ही इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य था ताकि इलाज की नई तकनीकों का लाभ आम जनमानस को मिल सके। इण्डियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के वर्तमान सचिव डॉ. नवीन ठक्कर ने कहा कि एसोएिशन के द्वारा देश भर में कार्य किए जा रहे हैं। आर्थोपैडिक्स सर्जन की समस्याओं के निवारण के लिए एसोएिशन हमेशा प्रयासरत है।

इस अवसर पर उत्तरांचल आर्थोपैडिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय पाल सिंह और सचिव डॉ. पुनीत अग्रवाल ने भी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ. विमल नौटियाल, डॉ. नवनीत बड़ोनी ने भी विचार व्यक्त किये। कॉन्फ्रेंस के आयोजक सचिव डॉ. पुनीत गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. उत्तरखण्ड एनएमसी के अध्यक्ष डॉ. अजय खन्ना, सचिव डॉ. डीडी चैधरी, आईएमए देहरादून के अध्यक्ष डॉ. आलोक सेमवाल, आईएमए देहरादून के सचिव पराशर मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सहायक स्टाफ सहित भूपेन्द्र रतूड़ी, राहुल वर्मा, प्रमोद कुमार, भास्कर मैंदोला आदि का विशेष सहयोग रहा।

तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

0
former President Ram Nath Kovind paid floral tributes to Dr BR Ambedkar

देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहाँ अम्बेडकर जयंती के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति ने गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी भी मौजूद रहे।  इस दौरान स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे।

बता दें रामनाथ कोविंद 14 अप्रैल से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। इसके बाद 15 एवं 16 अप्रैल को वे मसूरी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति भ्रमण के दौरान राजभवन में प्रवास करेंगे। उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है।

हिन्दी अध्यापक अखिलेश चन्द्र चमोला को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान

0

श्रीनगर : राजकीय इन्टर कॉलेज सुमाडी में हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक अखिलेश चन्द्र चमोला को विश्व गंगा वाहिनी संस्थान आगरा द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। मूल रुप से जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम कौशलपुर के निवासी अखिलेश चन्द्र चमोला को यह सम्मान विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान आगरा द्वारा अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर दिया गया। इस अवसर पर जहां देश के जाने माने पत्रकार, साहित्य कार, पर्यावरण विद, शिक्षक विद, लेखकों को सम्मानित किया गया।

अखिलेश चन्द्र चमोला को प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा राष्ट्रीय संयोजक के मानद पद से अंलकृत किया है। वहीं विश्व हिन्दी रचनाकार मन्च ने उन्हें उत्तराखण्ड से संयोजक मण्डल में मनोनीत सदस्य के रूप में चयन किया है। अपने अध्यापन कार्य करने के साथ साथ भावी पीड़ी को नशे से दूर रहने के लिए भी समय समय पर नशा उन्मूलन कार्य क्रम भी आयोजित करते रहते हैं। चमोला के इस सम्मान की सूचना पर श्रीनगर शहर के प्रसिद्ध समाज सेवी उम्मेद सिंह मेहरा ने कहा कि अखिलेश चन्द्र चमोला राष्ट्र के गौरव हैं। अभी हाल ही में आंग्ल भाषा के प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुए प्रवेश चन्द्र चमोली ने कहा कि अपने अध्यापन कार्य को सम्पादित करने के साथ ही साहित्यिक,सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देना उत्कृष्टता को दर्शाता है।

बाल प्रतिभा सम्मान समारोह के अकादमिक परिषद के अध्यक्ष राकेश मोहन कंडारी ने कहा कि अखिलेश चन्द्र चमोला जिस प्रेरणा दायिनी साहित्य का सृजन कर रहें हैं। बर्तमान परिदृश्य में इस तरह के साहित्य की नितान्त आवश्यकता है। इससे समाज को न्ई प्रेरणा मिलती है। प्रसिद्ध समाज सेवी, गो समिति श्रीनगर गढवाल के सक्रिय कार्य कर्ता आनंद सिंह भन्डारी ने कहा प्रत्येक दिन चमोला के अध्यात्मिक लेख पढने का अवसर मिलता है। ये लेख आम जनमानस  में ऊर्जा का संचार पैदा कर देते हैं।

अखिलेश चन्द्र चमोला हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। इस उपलब्धि पर चमोला ने बताया कि हमारा स्वयं का प्रयास निरन्तर उत्कृष्ट कार्यों को करने का होना चाहिए । कार्यों के मानक व गुणवत्ता ही हमारे सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के प्रतीक बन जाते हैं। एक समय इस तरह का आ जाता है कि संस्थायें  पुरस्कृत करने पर अपना गौरव समझने लग जाती हैं। समाज के बुद्धि जीबी वर्ग चमोला को चलभाष से बधाई दे रहे हैं।

श्रीनगर बेस हॉस्पिटल और उप जिला अस्पताल में लगाई हेल्थ एटीएम मशीन, स्वास्थ्य सचिव ने किया निरीक्षण

0
health-ATM

श्रीनगर गढ़वाल: चारधाम यात्रा के मध्य नजर यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर.राजेश कुमार द्वारा उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर और बेस चिकित्सालय श्रीकोट में स्थापित हेल्थ एटीएम का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा हेल्थ एटीएम के सुचारू रूप से संचालन  हेतु चिकित्सालय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उनके द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्थ एटीएम पर एक टेक्निकल व्यक्ति तैनात रखने हेतु निर्देशित किया गया।

स्वास्थ्य सचिव द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को पूरी तैयारियों के साथ यात्रा व्यवस्थाओं में पैरामेडिकल स्टाफ को मुस्तैदी से कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए उन्होंने बताया कि यात्रा रूट पर गढ़वाल मंडल में चिन्हित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में सीएसआर के अंतर्गत हेवलेट पेकर्ड इंटरप्राइजेज द्वारा 50 हेल्थ एटीएम स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु स्थापित किए गए हैं हेल्थ एटीएम पर ब्लड प्रेशर, शुगर, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी फैट, इंडेक्स, डिहाईड्रेशन, पल्स रेट सहित 70 निशुल्क जांचें की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि यात्रा रूट पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जा रहा है,और आने वाले समय में हेल्थ एटीएम की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही इसके साथ ही उनके द्वारा जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को जनपद पौड़ी के अंतर्गत आने वाले यात्रा रूट पर टीम बनाकर विभिन्न होटलों ढाबों व रेस्तरां में खाद्य पदार्थों की सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ सी.एम. एस. रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ गोविंद पुजारी, डॉ सुरेश कोठियाल व चिकित्सालय स्टाफ मौजूद रहा।

उत्तराखंड: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन

0

Uttarakhand News: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने आज उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेl राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पेंशन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 1 से 8 अप्रैल के मध्य विधायक एवं सांसदों के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गए थेl

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि 9 अप्रैल को सभी जनपदों में पेंशन बहाली के लिए प्रदर्शन किए गए और आज 13 अप्रैल को पेंशन बहाली के लिए सभी जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए गएl

चमोली जनपद में ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जनपद महासचिव सतीश कुमार सिंह अजीत नेगी, जगत सिंह, देवेंद्र गौड़, पदमेंद्र रौथान, रुद्रप्रयाग में नरेश भट्ट, अंकित रौथाण ,शंकर भट्ट ,आलोक रौथाण टिहरी में  राजीव उनियाल, खुशहाल रावत उत्तरकाशी में मुरली मनोहर भट्ट देहरादून में  प्रांतीय प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी ,सुखपाल सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह रावत, लोकेश कुमार ,हरीश कुमार, धन सिंह चौहान ,जीवंती नेगी , हरिद्वार में जिलाध्यक्ष डॉक्टर नवीन सैनी एवं महामंत्री विवेक सैनी, पौड़ी में जयदीप रावत एवं प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, जसपाल रावत, दीपक गैरोला, दीपक नेगी, भवान नेगी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपे गएl

पोखरियाल का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन को बहाल न करके कर्मचारियों के साथ ज्यादती कर रही है जिसका उसे भविष्य में परिणाम भुगतना पड़ सकता हैl प्रांतीय प्रभारी विक्रम सिंह रावत का कहना है की राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा अब 1 मई को होने वाले संसद मार्च के लिए पुरजोर तैयारी करेगा, जिसमें राज्य से 10,000 से अधिक कर्मचारियों के प्रतिभाग करने की संभावना हैl

पौड़ी गढ़वाल: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग को बाघ ने मार डाला, झाड़ियों में मिला शव

0
tiger killed old man

Tiger Attack : पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेलधार के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया। सूचना मिलने के बाद दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। घटना आज शाम छह बजे की है।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम डल्ला के तोक गांव लडवासैंण निवासी बीरेंद्र सिंह (73) आज (गुरुवार) शाम घर के समीप ही खेतों में गेहूं काट रहे थे। इस दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ बीरेंद्र सिंह को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन बाघ ने उसे नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने आग जलाकर और शोर मचाकर किसी तरह बाघ को वहां से भगाया। बाघ ने उनके चेहरे और गले को बुरी तरह से जख्मी कर दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रिखणीखाल केथानाध्यक्ष अरविंद सिंह भी फोर्स के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो चुकी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गयी है।

यह पूरा क्षेत्र कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटा है। जहां बाघ की मूवमेंट बनी हुई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

माफिया अतीक अहमद का बेटा एनकाउंटर में ढेर

0
Mafia Atiq Ahmeds son asad killed in encounter

झांसी : उत्तर प्रदेश के चर्चित उमेशपाल हत्याकांड में फरार आरोपी और माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद अहमद और शूटर गुलाम आज झांसी के बडागांव थानाक्षेत्र में यूपीएसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है। दोनों के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

एसटीएफ को खबर मिली थी कि ये दोनों मोटरसाइकिल से मध्य प्रदेश के रास्ते भागने की फिराक में थे कि इसी दौरान बड़ागांव थानाअंतर्गत पारीछा बांध की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बदमाशों का एसटीएफ टीम के साथ आमना सामना हो गया। बदमाशों ने एसटीएफ पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गये। दोनों बदमाशों के शवों को मौके से एबुंलेंस द्वारा झांसी मेडिकल कॉलेज में लाया गया है और यही पर इनका पोस्टमार्टम भी किया जायेगा।

पुलिस उपाधीक्षक (एसपी) नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने झांसी में मुठभेड़ को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों मृतकों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। असद 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल पर फायरिंग करते हुए कैमरे में कैद हुआ था। मुठभेड़ उस दिन हुई जब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज की अदालत में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को दिनदहाड़े उनके ध्रूमनगंज स्थित आवास के बाहर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर पुलिस ने अतीक, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटे और नौ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमे से हत्याकांड में शामिल कार चालक अरबाज को पुलिस ने प्रयागराज में ढेर कर दिया था जबकि बाद में एक और शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को भी एसटीएफ  ने मार गिराया था।

इस बीच, अदालत में सुनवाई के दौरान अतीक अहमद को अपने बेटे के एनकाउंटर की सूचना मिली, तो वह फूट-फूट कर रो पड़ा। एसटीएफ की इस कार्रवाई में असद और गुलाम के ढेर होने पर अधिवक्ताओं ने भी खुशी जाहिर की है. वकीलों का कहना है कि इस कार्रवाई से सीएम के ‘मिट्टी में मिला देंगे’ वाला बयान सही साबित हो गया. कार्रवाई से काफी खुशी मिली है. योगी जी ने जो कहा वह कर दिखाया।

‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ वीडियो गीत गीत का सीएम धामी ने किया विमोचन

0
Nakar Nakar Bharastachar song

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाये जाने हेतु तैयार किये गये वीडियोगीत ‘‘नकर-नकर भ्रष्टाचार, सख्त हैरे यो सरकार’’ गीत का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में किये जा रहे कार्यों को दिखाने का शानदार प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कारवाई के प्रति जन जागरूकता फैलाने का अच्छा प्रयास  गीत के माध्यम से किया गया है।

इस गीत में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार और नकल के विरूद्ध अपनाये जा रहे सख्त रूख एवं जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रदर्शित किया गया है। यह गीत गीतकार एवं गायक भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा क्षेत्रीय मिश्रित भाषा का उपयोग कर तैयार किया गया है।  इस वीडियो गीत में मुख्य किरदार ओम तरोनी तथा सुउर्वशी शाह द्वारा भूमिका निभायी गयी है तथा संगीत विक्की जुयाल द्वारा दिया गया है।

इस अवसर पर  विधायक मोहन सिंह मेहरा, सचिव आर. मीनाक्षी सुदंरम्, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एमडी पिटकुल पीसी. ध्यानी, ललित जोशी, राजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

उत्तराखंड : पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रीतम भरतवाण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले विशिष्टजनों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

0
Kalyan Singh Rawat, Pritam Bharatwan

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रोड़ स्थित होटल में लोक प्रहरी संस्था द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड़ के स्तम्भ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ दर्जन स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों ने देवभूमि के अनुरूप प्रदेश हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये जा रहे निर्णयों के लिये उनको भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं के सम्मान को प्रदेश की जनता का सम्मान बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोग समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इन लोगों ने समाज के हित में अपना सर्वस्व समर्पित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक प्रहरी जैसी संस्थाएं न केवल सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रही है बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के प्रयासों में लगी सभी संस्थाओं, संगठनों के प्रयास सराहनीय है। उत्तराखंड में लागू किये गए नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता आदि विषयों पर हमारी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के कारण उन्हें सम्मानित किये जाने पर दिया गया यह सम्मान मेरा नहीं अपितु उत्तराखंड की जनता का सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन विशिष्टजनों को सम्मानित किया उनमें पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रीतम भरतवाण, सचिदानन्द भारती, प्रेमचन्द शर्मा, डॉ. आर.के. जैन, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित ग्राम प्रधान निकिता चौहान एवं कविता गोस्वामी के साथ पूर्व ब्रिगे. गोविन्द सिंह सिसोदिया टीम सीपीयू उप्रेती सिस्टर, एस.डी.आर.एफ. ट्रेफिक पुलिस के जवान आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सचिव आर.मीनाक्षी सुन्दरम, बी. के. संत के साथ ही अन्य अधिकारी समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोग मौजूद थे। लोक प्रहरी संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक नागर ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था के कार्य कलापों की जानकारी दी।