Home उत्तराखण्ड पौड़ी जनपद में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ

पौड़ी जनपद में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिलाई गई शपथ

gram-pradhan

पौड़ी गढ़वाल : पंचायत सचिव के आदेशों के अनुसार शुक्रवार 27 दिसम्बर को एक बार फिर से पौड़ी जनपद के सभी विकास खण्डों के उन सभी ग्राम प्रधानों को शपथ दिलायी गई जो पिछली बार हुए शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाए थे. पौड़ी जनपद के कोट, कल्जीखाल, पाबौ, पौड़ी ब्लॉक में खण्ड विकास अधिकारियों ने नवनिर्वाचित प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलवाई. इसीक्रम में कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी महाबीर सिंह ने आज 70 ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को शपथ दिलवाई. इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान कल अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में बैठक करेंगे. हालांकि अभी तक ग्राम प्रधानों को चार्ज नही दिलवाया गया है. पंचायत सचिवों की कमी झेल रहे विभाग के लिए एक दिन में सभी ग्राम प्रधानों को चार्ज दिलवाना और बैठक करवाना सम्भव नही. वहीं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का कहना है। कि अभी तक उन्हें बस्ता, मोहर भी उपलब्ध नही हुई है ऐसे में बैठक कर केवल औपचारिताएं निभाकर जनता के साथ किए खिलवाड़ होगा। इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगपाल नेगी, नवनिर्वाचित प्रधान थनुल एनएस नेगी, ग्राम प्रधान बेडग़ांव प्रमोद रावत,  ग्राम प्रधान बिलखेत सुमित्रा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक डुकलानं, समाजसेवी अशोक रावत तथा जगमोहन डांगी सामिल रहे.