Home उत्तराखण्ड रेलवे बनाएगा श्रीनगर (श्रीकोट) में भव्य खेल स्टेडियम, नगर पालिका ने दी...

रेलवे बनाएगा श्रीनगर (श्रीकोट) में भव्य खेल स्टेडियम, नगर पालिका ने दी एनओसी

srikot-sports-stadium

श्रीनगर गढ़वाल: रेलवे द्वारा श्रीनगर क्षेत्र के युवाओं के लिए श्रीकोट में खेल स्टेडियम बनाया जायेगा। नगर पालिका श्रीनगर द्वारा श्रीकोट में खेल स्टेडियम बनाने के लिए एनओसी दे दी है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद श्रीनगर की बोर्ड बैठक में रेलवे द्वारा श्रीकोट गंगानाली में बनाए जाने वाले खेल स्टेडियम के निर्माण की एनओसी दिए जाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाडी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह जानकारी दी।

पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाडी ने बताया कि स्थानीय जीएनटीआई मैदान रेलवे में जाने के बाद श्रीनगर में भी खेल मैदान की कमी खलेगी इसके लिए पालिका व रेलवे के मध्य वार्ता चल रही है। अलकनंदा नदी के किनारे जगह खोज दी गयी है। वहां पर भी रेलवे खेल मैदान बनायेंगी ताकि श्रीनगर के युवाओं को खेलने के लिए भटकना न पड़े। रेलेवे के उच्च अधिकारियों के साथ भी इस संदर्भ में पालिका की बैठक हो चुकी है।