Home उत्तराखण्ड रविंद्र बने पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक

रविंद्र बने पंचायत राज संगठन के जिला संयोजक

District-Convenor-of-Panchayat

सतपुली : ग्राम प्रधान गोर्ली रविंद्र कुमार को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का पौडी जिला संयोजक मनोनीत किया गया।

प्रदेश संयोजक मोहन उनियाल ने बताया कि राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन व प्रदेश प्रभारी अरविंद बाग की संस्तुति पर रविंद्र कुमार, ग्राम प्रधान गोली को कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा एवं पंचायतों में सक्रियता को देखते हुए जिला संयोजक मनोनीत किया गया। रविंद्र कुमार के पौड़ी जिला संयोजक बनने पर उनके साथी कांग्रेसियों ने उनको बधाई दी।