Home उत्तराखण्ड बदरीनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, भगवान बदरीविशाल के दर्शन...

बदरीनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, माणा गांव का भी किया भ्रमण

snowfall in Badrinath Dham

उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में कल रात से सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है। बर्फबारी के कारण बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। इस समय बदरीनाथ धाम की यात्रा अपने अंतिम दौर में चल रही है। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होने हैं। इस बीच यहां मौसम ने करवट बदली है। बर्फबारी शुरू होने के चलते तापमान लुढ़क गया है। हालाँकि श्रद्धालुओं में भी बर्फबारी को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। मंदिर के आसपास क़रीब डेढ इंच बर्फ़ जमी हुई है।

बदरीनाथ में बर्फबारी के बीच आज सुबह उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने धाम पहुंचीं। ऋतु खंडूडी ने आज सुबह बदरीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष ने गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए।

चारधाम यात्रा के तहत इस वर्ष 6 मई 2022 को श्रद्दालुओं के लिए बद्रीनाथ घाम के कपाट खुले थे। जिसके बाद से अब तक 17,14,263 तीर्थयात्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।  श्रद्दालुओं का धाम आना अभी भी लगातार जारी है। 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने हैं।