Dhyan Chand Khel Ratna Award

पिछले दिनों पद्म पुरस्कार के बाद आज भारत सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड भी वितरित कर दिए हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंहि सहित 12 एथलीटों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 35 एथलीट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड । नीरज चोपड़ा (जेवलिन) रवि कुमार (पहलवान) लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज) पीआर श्रीजेस (हॉकी) अवनी लेखरा (निशानेबाज) सुमित अंतिल (जेवलिन) प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन) मनीष नरवाल (शूटर) मिताली राज (क्रिकेटर) सुनील क्षेत्री (फुटबॉल) मनप्रीत सिंह (हॉकी) हैं । इन खिलाड़ियों को दिया गया अर्जुन पुरस्कार। अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) हैं ।