Home उत्तराखण्ड सतपुली के नजदीक राशन से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

सतपुली के नजदीक राशन से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

truck-fell-near-satpuli

सतपुली : तहसील सतपुली के अंतर्गत सतपुली-नौगांवखाल-एकेश्वर मोटर मार्ग पर पर बडोली के नजदीक सुबह लगभग 8:00 बजे कोटद्वार से आ रहा सरकारी सस्ता गल्ला राशन का ट्रक संख्या UK04C-2545 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक में सवार चालक घायल हो गया।

उपराजस्व निरीक्षक डबल सिंह ने बताया कि सुबह 8:00 बजे कोटद्वार से नौगांवखाल जा रहा सरकारी राशन का ट्रक अनियंत्रित होकर बडोली के निकट 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जिसमें सवार चालक रवि थापा पुत्र खेम बहादुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी गिवाई स्रोत कोटद्वार घायल हो गया। घायल चालक को 108 सेवा के माध्यम से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली भेज दिया गया है। जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार रेफेर कर दिया गया है।