Home उत्तराखण्ड श्रीनगर गढ़वाल: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा चलाया गया...

श्रीनगर गढ़वाल: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा चलाया गया ट्विटर अभियान

Twitter campaign launched by United Front for restoration of old pension

श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा अखिल भारतीय ट्विटर अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसके तहत सम्पूर्ण भारतवर्ष के राजकीय अधिकारी, कर्मचारी तथा शिक्षकों द्वारा संसद में गतिमान मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को पहुंचाने हेतु #MansoonSession_RestoreOPS ट्वीट कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसदों आदि को टैग किया गया।

इस अभियान कार्यक्रम में श्रीनगर शाखा द्वारा भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। जिसमें मंडल सयुंक्त सचिव सौरभ नौटियाल के नेतृत्व में शाखा अध्यक्ष राकेश रावत, सरंक्षक श्रीकृष्ण उनियाल, महेश गिरी, जसपाल गुसाईं, ईश्वर सिंह चैहान, नागेश्वर नौडियाल, मनोज भंडारी, कैलाश पुण्डीर, अमित रावत, गौरी नैथानी, पूजा नेगी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:

संयुक्त मोर्चा ने ट्विटर पर सांसदों को चेताया, कहा मानसून सत्र में बहाल हो कार्मिकों की पुरानी पेंशन: डॉ० पसबोला