CM Yogi in Vindhyachal Dham

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मीरजापुर में विन्ध्याचल धाम पहुंचकर माँ विन्ध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। जनपद भ्रमण के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी से माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर परियोजना की प्रगति तथा जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।