uttaraanchal saanskrtik bhraatr samiti ​

लोनी : सामाजिक संस्था उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा आगामी 19 नवंबर (रविवार) 2023 को राम पार्क विस्तार, लोनी, गाजियाबाद में भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र नेगी ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उत्तरांचल सांस्कृतिक भ्रातृ समिति द्वारा उतराखण्ड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा 19 नवंबर 2023 को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस बार कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रकाश काहला, अनिल धस्माना, लोक गायिका आशा नेगी, मंजू सुन्द्रियाल, नृत्य निर्देशक भगवत मनराल, संगीतकार मोती शाह आदि उत्तराखंड के लोक कलाकार अपने लोक गीत संगीत के माध्यम से लोनी वासियों को पहाड़ की वादियों से रूबरू कराएँगे।