श्रीनगर गढ़वाल: भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ के द्वितीय संस्करण श्रीनगर गढ़वाल की मीना कंडारी (47 वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
47 वर्ष की मीना कंडारी ने 113 किलोमीटर की इस कठिन, साहसिक प्रतियोगिता को 21 घंटे 30 मिनट में पूरा कर महिला वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों से गुजरती इस मैराथन प्रतियोगिता में देशभर से करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मीना कंडारी चंडीगढ़, रुड़की और देहरादून मैराथन की विजेता रह चुकी हैं और आदि कैलाश अल्ट्रा रन में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। मीना कंडारी की यह उपलब्धि महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।



