KUSH MISHRA GREATER NOIDA

ग्रेटर नोएडा : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा का परिणाम मंगवार को जारी कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 निवासी कुश मिश्रा का चयन यूपीएससी में हुआ है। कुश मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 182वीं रैंक मिली है। कुश मिश्रा के पिता पीपी मिश्रा ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

कुश मिश्रा की प्रारम्भिक शिक्षा ग्रेटर नोएडा से हुई। समरविले से दसवीं करने के बाद उन्होंने 12 वीं दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय से किया। उसके बाद नोएडा के सर्वोत्तम इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।  पहले पीसीएस की परीक्षा पास की। अब उन्हें बतौर आईपीएस कामयाबी मिली।

कुश मिश्रा ने पिछले साल में उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा पास की थी। प्रशिक्षण पूरा करके हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रादेशिक सेवा ज्वाइन की थी। मंगलवार को लोक सेवा आयोग ने इंडियन सिविल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जिसमें कुश मिश्रा को 182वीं रैंक मिली है। उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हो गया है। कुश मिश्रा की पत्नी नीलमणि मिश्रा दिल्ली में जज हैं। उन्होंने पिछले साल पहले दिल्ली पीसीएस (जे) में कामयाबी हासिल की थी। कुश का कहना है कि उसका सपना सिविल सर्विसेज में जाना रहा है। यह उसका चौथा प्रयास था। उनका कहना है कि तीन बार प्रयास के बाद असफल होने पर भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। उन्होंने चौथी बार प्रयास किया और उन्हें सफलता मिल गई।