Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड: नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक में हुए...

उत्तराखंड: नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक में हुए अहम फैसले

pushkar singh dami first cabinet meeting

देहरादून : उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट की पहली बैठक में एजेंडे के बजाय संकल्प रखे गए। बैठक में विभिन्न मामलों पर चर्चा के उपरांत कई अहम फैसलों पर मुहर लगा दी गयी। सुबोध उनियाल का कहना है कि बैठक में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं। जिसको लेकर कल सुबह वह विस्तार से जानकारी देंगे।

ये हैं धामी के 11 मंत्री

कैबिनेट में सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, धनसिंह रावत, स्वामी यतीश्वरा नंद को मंत्री पद की शपथ दिलाई।