Uttarakhand Coronavirus News : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को जहाँ अब तक के सबसे ज्यादा 1637 नए मामले सामने आये थे, वहीँ आज सोमवार को भी कोरोना संक्रमण के 1045 नए मामले सामने आये हैं। जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33,016 हो गई है। जिनमें से 22,077 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 10,374 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीँ 429 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 136 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 66.89 % है।
देहरादून जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में देहरादून जनपद में कोरोना संक्रमण के 385 मामले सामने आये हैं। जबकि हरिद्वार जिले में कोरोना के 224 नए मामले सामने आये हैं। इसके अलावा 214 उधमसिंह नगर से, 46 नैनीताल से, 23 पौड़ी गढ़वाल से, 24 टिहरी गढ़वाल से, 37 उत्तरकाशी से, 07 अल्मोड़ा से, 19 पिथौरागढ़ से, 05 रुद्रप्रयाग से, 03 बागेश्वर से, 20 चम्पावत से तथा 36 मामले चमोली से सामने आए हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 7970 |
हरिद्वार | 6961 |
उधमसिंह नगर | 6101 |
नैनीताल | 4172 |
टिहरी | 1758 |
पौड़ी | 1149 |
अल्मोड़ा | 882 |
पिथौरागढ़ | 688 |
चमोली | 555 |
उत्तरकाशी | 1339 |
बागेश्वर | 385 |
चंपावत | 563 |
रुद्रप्रयाग | 493 |
कुल | 33,016 |