देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 4102 हो चुकी है। इससे पहले कल गुरुवार को राज्य में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 199 मामले सामने आये थे।
आज शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 120 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 4102 हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट अभी भी अच्छा है। अबतक राज्य में कुल 3021 (73.65%) लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 996 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 51 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 34 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न लैबों से 2926 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 120 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2806 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 120 मरीजों में से सबसे ज्यादा 46 कोरोना पॉजिटिव उधमसिंह नगर जिले से सामने आये हैं, इसके अलावा देहरादून से 38, हरिद्वार जिले से 21, नैनीताल से 07, पौड़ी से 06 तथा अल्मोड़ा व चम्पावत जिले से एक-एक कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 999 |
नैनीताल | 648 |
उधमसिंह नगर | 671 |
टिहरी | 447 |
हरिद्वार | 455 |
पौड़ी | 182 |
अल्मोड़ा | 204 |
पिथौरागढ़ | 77 |
चमोली | 81 |
उत्तरकाशी | 102 |
बागेश्वर | 95 |
चंपावत | 74 |
रुद्रप्रयाग | 67 |
कुल | 4102 |