देहरादून : उत्तराखंड के 16 PCS अधिकारी IAS बन गए हैं। केंद्र सरकार ने आज इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पीसीएस अधिकारियों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है। पीसीएस अधिकारियों की वरिष्ठता के विवाद के निपटारे में लगभग 11 वर्ष बीत गए।

गौरतलब है कि सीधी भर्ती से नियुक्त और पदोन्नत पीसीएस अधिकारियों के बीच वरिष्ठता विवाद वर्ष 2011 से चल रहा था। सरकार ने अधिकारियों को पदोन्नत वेतनमान तो दिया, लेकिन पदोन्नति से वंचित रखा। अव 11 साल बाद राज्य के 16 PCS अधिकारियों को पदोन्नत कर IAS बनाया गया है।

ये 16 पीसीएस अधिकारी बने आइएएस अफसर

  1. योगेंद्र यादव
  2. उदय राज सिंह
  3. देव कृष्‍ण तिवारी
  4. उमेश नारायण पांडेय
  5. राजेंद्र कुमार
  6. ललित मोहन रयाल
  7. करमेंद्र सिंह
  8. डा आनंद श्रीवास्तव
  9. हरीश कांडपाल
  10. संजय कुमार
  11. नवनीत पांडेय
  12. मेहरबान सिंह बिष्ट
  13. आलोक कुमार पांडेय
  14. बंशीधर तिवारी
  15. रुचि मोहन रयाल
  16. झरना कामठान