देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 4276 हो चुकी है। इससे पहले कल शुक्रवर को राज्य में कोरोना वायरस के 120 मामले सामने आये थे।
आज शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 4276 हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 72.05% है। अबतक राज्य में कुल 3081 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 1108 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 52 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 35 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विभिन्न लैबों से 3236 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 174 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 3062 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 174 मरीजों में से सबसे ज्यादा 50 कोरोना पॉजिटिव देहरादून में सामने आये हैं, इसके अलावा उधमसिंह नगर जिले में 45, नैनीताल में 36, हरिद्वार जिले में 27, अल्मोड़ा में 07 तथा पिथोरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी में तीन-तीन कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 1049 |
नैनीताल | 684 |
उधमसिंह नगर | 716 |
टिहरी | 450 |
हरिद्वार | 482 |
पौड़ी | 182 |
अल्मोड़ा | 211 |
पिथौरागढ़ | 80 |
चमोली | 81 |
उत्तरकाशी | 105 |
बागेश्वर | 95 |
चंपावत | 74 |
रुद्रप्रयाग | 67 |
कुल | 4276 |