NAINITAL BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आज (25 दिसंबर को) हुए रोडवेज बस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। नैनीताल जिला प्रशासन के मुताबिक बस में 29 यात्री सवार थे। 24 घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। जिसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि एक घायल का उपचार कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में जारी है।
हादसे में मरने वालों के परिजनों और घायलों के लिए सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और गंभीर रूप घायलों को ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा सामान्य रूप से घायल हुए यात्रियों को 15 से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड परिवहन की बस (UK07PA 2822) बुधवार दोपहर को नैनीताल जिले के भीमताल इलाके में ओखल के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसा दोपहर को करीब 1।30 बजे हुआ। हादसे के वक्त बस में 29 लोग सवार थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
पुलिस-प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं 21 लोग घायल हुए है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपना शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा मुआवजे का भी ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के X अकाउंट से जो जानकारी शेयर की गई है, उसके मुताबिक मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तीन लाख रुपए, उत्तराखंड परिवहन निगम दुर्घटना प्रतिकार राशि के तौर पर पांच लाख रुपए और सड़क सुरक्षा राहत कोष राशि से दो लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। यानी मृतकों के परिजनों को कुल दस-दस लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।
इसके अलावा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उत्तराखंड परिवहन निगम दुर्घटना प्रतिकार राशि के तौर पर 2.5 लाख और सड़क सुरक्षा राहत कोष से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कुल तीन लाख रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को उत्तराखंड परिवहन निगम दुर्घटना प्रतिकार राशि से पांच हजार और सड़क सुरक्षा राहत कोष से 10 से 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी की एक व्यक्ति को कुल 15 से 25 हजार मिलेगे।
कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा:
सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती बस चालक रमेश पाल ने बताया कि रोडवेज बस पिथौरागढ़ से सुबह 5 चली और दोपहर 1:45 बजे भीमताल के सलड़ी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा दिल्ली नंबर की कार को बचाने के दौरान हुआ। हालांकि, अभी तक प्रशासन की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उधर परिवहन विभाग हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के नाम
1। खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला
2। गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह निवासी खेला धारचूला
3। सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़
4। दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेड़ीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ शामिल है
हादसे में घायलों के नाम
1- रोहित सिंह (38) पुत्र हरक सिंह
2- मनीषा पत्नी रोहित बिष्ट,
3- अभिषेक बिष्ट पुत्र रोहित बिष्ट
4- लक्की मेहरा (25) पुत्र ठाकुर सिंह
5- ठाकुर सिंह (50) निवासी मुनस्यारी
6- निधि गोस्वामी ( 23) पुत्री देवगिरी गोस्वामी पिथौरागढ़
7- अंकित मेहरा (23) पुत्र दीवान सिंह पिथौरागढ़
8- सुमन भट्ट (21) पुत्री जगदीश चंद्र पिथौरागढ़
9- वंशिका टम्टा (20) पुत्री चंदन टम्टा हल्द्वानी
10- हर्षिता (21) पुत्री भोपाल पिथौरागढ़
11- कल्पना रावत (22) पुत्री शेखर सिंह पिथौरागढ़
12- भूमिका पुत्री दिनेश हल्द्वानी
13- यशपाल सिंह (43) पुत्र उम्मेद सिंह पिथौरागढ
14- गिरीश दानी (45) पुत्र केशव दत्त
15- ईश्वर सिंह (53) पुत्र उम्मेद सिंह पिथौरागढ़
16- अक्षिता गिरी (22) पुत्री हरीश गिरी हल्द्वानी
17- नेहा (24) पुत्री सुखवीर सिंह अल्मोड़ा
18- रमेश चंद्र पांडे, बस चालक
19- गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चंद्र
20- रिया
21 – कोमल आर्य पुत्री हरीश चंद्र शामिल थे।