Corona virus in uttarakhand : उत्तराखंड में बुधवार को 439 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आये हैं। जबकि 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 10886 पहुंच गया है। जबकि इस बीमारी से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ अबतक 6687 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 4020 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 39 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 61.43% है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 439 कोरोना संक्रमण क मामल सामने आये।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
हरिद्वार | 2571 |
देहरादून | 2236 |
उधमसिंह नगर | 1984 |
नैनीताल | 1609 |
टिहरी | 654 |
पौड़ी | 290 |
अल्मोड़ा | 367 |
पिथौरागढ़ | 210 |
चमोली | 155 |
उत्तरकाशी | 360 |
बागेश्वर | 168 |
चंपावत | 174 |
रुद्रप्रयाग | 108 |
कुल | 10886 |