Corona virus in uttarakhand : उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 495 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 05 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 15,124 पहुंच गया है। जबकि इस बीमारी से अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ अबतक 10,480 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 4389 लोगों का अभी भी राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके अलावा 55 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 69.20% है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 495 कोरोना संक्रमण क मामल सामने आये। जिनमें से सबसे अधिक 249 मामले उधमसिंह नगर से आए हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 106, देहरादून में 66, पौड़ी में 18, नैनीताल में 14, रुद्रप्रयाग में 10, चमोली में 09, टिहरी में 06, बागेश्वर में 06, चंपावत में 04 तथा पिथौरागढ़ में 03 कोरोना के मरीज मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
हरिद्वार | 3661 |
देहरादून | 2985 |
उधमसिंह नगर | 2955 |
नैनीताल | 2150 |
टिहरी | 833 |
पौड़ी | 392 |
अल्मोड़ा | 423 |
पिथौरागढ़ | 229 |
चमोली | 241 |
उत्तरकाशी | 635 |
बागेश्वर | 202 |
चंपावत | 242 |
रुद्रप्रयाग | 176 |
कुल | 15,124 |